Close

ओबीसी कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन कल, सीएम के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देंगे मार्गदर्शन

रायपुर, ओबीसी कांग्रेस का छत्तीसगढ़ स्तरीय महासम्मेलन 17 जुलाई को रायपुर के राजीव भवन प्रांगण में होने जा रहा है। सम्मेलन में भागीदारी देने ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव का आगमन होगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चोलेश्वर चंद्राकर ने सम्मेलन के संबंध में जानकारी दी कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय समन्वयक ओबीसी कांग्रेस सुबोध मंडल, कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, डॉ. शिव डहरिया, अमरजीत भगत एवं कैबिनेट के अन्य मंत्री कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं प्रदेश भर से निगम मंडल के अध्यक्ष, ओबीसी कांग्रेस के सभी जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी महासम्मेलन में शिरकत करेंगे।

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने बताया कि इस महासम्मेलन को लेकर ओबीसी कांग्रेस के सभी कार्यकर्त्ता खासे उत्साहित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। तैयारियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

scroll to top