Close

कलार समाज का नगर इकाई चुनावः दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष बनाए गए बाबूलाल, सचिव गोपेश

बसना। छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज बसना नगर इकाई की बैठक हुई। जहां समाज को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं पूर्व पदाधिकारियों के सम्मान के बाद नए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। महिला संगठन के लिए भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में पूर्व जिला सदस्य छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज महासमुंद रमेश डड़सेना, गिरधारी लाल डड़सेना, पूर्व सचिव सुशील सिन्हा एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल सहित जिला एवं नगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सर्वसम्मति से नगर इकाई का चुनाव निर्विरोध करने पर सहमति बनी।

सीमा जायसवाल बनी महिला मंच प्रमुख
नगर अध्यक्ष बाबूलाल डड़सेना को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीँ सचिव पद के लिए गोपेश कुमार डड़सेना, कोषाध्यक्ष फागुलाल डड़सेना, युवा प्रमुख सेवानिवृत्ति सैनिक लोकनाथ डड़सेना, महिला मंच प्रमुख सीमा जायसवाल, भवन निगरानी प्रभारी दिनेश डड़सेना को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्प माला व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

समाज कल्याण के होंगे काम
जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर समाज के नगर इकाई के सर्वांगीण विकास एवं समाज कल्याण के लिए चयनित पदाधिकारियों ने प्रतिबद्ध रहने शपथ लिए। इस दौरान समाज के सदस्य बड़ी संख्या उपस्थित थे।

scroll to top