Close

आज से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र आज से शुरू होने वाला है। आज विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा होने की संभावना है। अजा विस में विपक्षी सदस्य सत्ताधारी पक्ष को कई मुद्दों पर घेरेगी। हाल ही में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग पद से इस्तीफा दे दिया। इस ममले को लेकर आज विपक्ष सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधेगी। इसके साथ ही भाजपा महिला सुरक्षा के मामले को लेकर विस में कांग्रेस पर जमकर वार करेगी।

बता दें आज छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का पहला दिन है। आज विधानसभा में दिवंगत पूर्व सांसद और विधायक को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही पूर्व सांसद चक्रधारी और विधायक भजन सिंह निरंकारी को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद विधानसभा मानसून सत्र में अगले 6 दिनों के लिए हंगामे का दौर शुरू हो जाएगा। भाजपा मोहम्मद अकबर और गुरु रुद्र कुमार के विभाग से संबंधित मामले को लेकर सवाल उठाएगी।

छत्तीसगढ़ की पांचवी विधानसभा का 14 वां सत्र

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ होगा। इस सत्र में कुल छह बैठकें होंगी। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने ये जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ की पांचवी विधानसभा का 14 वां सत्र बुधवार 20 जुलाई से शुरू होगा तथा 27 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल छह बैठकें होंगी। शर्मा ने बताया कि इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे।

उन्होंने बताया कि सत्र के सभी कार्य दिवसों में प्रश्नोत्तर काल होगा तथा शासकीय कार्य संपादित होंगे। वहीं 22 जुलाई (शुक्रवार) को अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य के लिए होंगे। उन्होंने बताया कि मानसून सत्र के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद हो रहा है। इस सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 71 हो गई है। वहीं, भाजपा के 14 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन के सदन में पांच विधायक हैं।

 

यह भी पढ़ें:- रायपुर वासियों को आज नहीं मिलेगा निगम का पानी

2 Comments
scroll to top