Close

प्रेसिडेंट चुनाव: तीसरे राउंड में ही निर्णय, द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की नई महामहिम

नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती अंतिम दौर में है। तीसरे राउंड की गिनती में ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय हो गई। उन्हेंं बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

चुनाव में विपक्ष में खडे सबसे पहले यशवंत सिन्हा ने उन्हें जीत की बधाई दी। इसके बाद पीएम मोदी भी मुर्मू से मिलने उनके आवास पहुंचे और उन्हेंं बधाई दी। मुर्मू देश की आदिवासी समुदाय की पहली राष्ट्रपति होंगी।

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में आ जाएंगे। अब तक दो राउंड की गिनती के आंकड़े जारी हो चुके हैं। जहां सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद पहले राउंड के नतीजे घोषित हुए थे, वहीं आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती के बाद दूसरे चरण के नतीजे घोषित हुए। इन दोनों ही राउंड में द्रौपदी मुर्मू जबरदस्त बढ़त बनाए हुए हैं। यशवंत सिन्हा एक बड़े अंतर से पिछड़ गए।

पहला राउंड- सांसदों के वोट के क्या रहे नतीजे
राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती की गई। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसदों के वोट मान्य थे। हालांकि, इनमें 15 मत रद्द हो गए, जबकि कुछ सांसदों ने वोट नहीं डाले थे। कुल 748 सांसदों के 5,23,600 वैल्यू तक के वोट काउंट हुए। इनमें

1. द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू को मिले: 540 वोट
इन वोटों की वैल्यू रही: 3,78,000

2. यशवंत सिन्हा
यशवंत सिन्हा को मिले: 208 वोट
इन वोटों की वैल्यू रही: 1,45,600

यानी संसद में मुर्मू को 72 फीसदी सांसदों का समर्थन हासिल हुआ है, जबकि यशवंत सिन्हा के लिए सिर्फ 28 फीसदी सांसदों ने ही वोट डाला। यानी इस राउंड में ही मुर्मू को यशवंत सिन्हा पर 232 वोट की बढ़त मिल गई।

दूसरा राउंड: आंध्र से लेकर झारखंड तक की गिनती में क्या?
सांसदों के वोटों की गिनती के बाद चुनाव आयोग ने अल्फाबेटिक ऑर्डर में राज्य की विधानसभाओं से डाले गए वोटों की गिनती शुरू कर दी। यानी आंध्र प्रदेश से लेकर अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड शामिल हैं। दूसरे राउंड के बाद कुल वैध वोट 1138 रहे। इन वोटों की वैल्यू 1,49,575 रही। इनमें

द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू को मिले 809 वोट
इनकी वैल्यू 1,05,299

यशवंत सिन्हा
यशवंत सिन्हा को मिले 329 वोट
इन वोटों की वैल्यू 44,276

तीसरा राउंड: कर्नाटक से पंजाब तक क्या रहे नतीजे?
चुनाव आयोग ने अगले 10 राज्यों की गिनती के बाद तीसरे राउंड के नतीजे घोषित किए। इसमें कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब के विधायकों की ओर से डाले गए वोटों और वोट वैल्यू की गणना की गई। तीसरे राउंड में कुल 1,333 वैध वोटों की गिनती हुई। इन वोटों की वैल्यू 1,65,664 रही। इनमें

द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू को मिले 812 वोट
इन वोटों की वैल्यू 94,478

यशवंत सिन्हा
यशवंत सिन्हा को मिले 521 वोट
इन वोटों की वैल्यू 71,186

कौन उम्मीदवार जीत से कितना दूर?
पहले, दूसरे और तीसरे राउंड के चुनावी नतीजों पर गौर किया जाए तो सामने आता है कि 8,38,839 वोट वैल्यू के 3219 वोटों की गिनती के बाद..। द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 2161 वोट मिल चुके हैं। इन मतों का मूल्य 5,77,777 रहा है। यशवंत सिन्हा को इन दो राउंड्स में कुल 1058 वोट्स मिले हैं। इन मतों का मूल्य 2,61,062 है।

यशवंत सिन्हा की हार तय
गौरतलब है कि विधायकों और सांसदों के कुल वोट को मिलाकर ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ कहा जाता है। यह संख्या 10,86,431 है। इस संख्या के आधे से ज्यादा वोट यानी 5,43,216 मत पाने वाले उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया जाएगा। फिलहाल द्रौपदी मुर्मू जीत के लिए जरूरी 5,43,216 वैल्यू वोट से आगे निकल गई हैं। यशवंत सिन्हा की हार तय है।

scroll to top