Close

Breaking: संगठन को मजबूत करने MP-CG के साथ 5 राज्यों में भाजपा ने नियुक्त किए क्षेत्रीय और प्रदेश महामंत्री

रायपुर। भाजपा के केंद्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ भाजपा की कमजोरियों को देखते हुए नई पहल की है। संगठन को मजबूत करने पहली बार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए संयुक्त रूप से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की घोषणा की है।

21 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा के कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की अनुशंसा पर यह आदेश जारी किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी नियुक्तियां
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश महामंत्री सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को बनाया है। वहीं इसके साथ ही 3 राज्यों में भी बीजेपी ने अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी सौंपी है।

विधानसभा चुनाव को रखा ध्यान
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसलिए प्रदेश भाजपा में एक और संगठन महामंत्री अजय जामवाल की नियुक्ति की गई है।

छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश का भी प्रभार
जामवाल छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश का भी प्रभार देखेंगे। जामवाल रायपुर में ही रहकर संगठन का कामकाज देखेंगे। जेपी नड्डा ने आरएसएस के चार प्रचारकों को संगठन में जिम्मेदारी दी है। इसमें अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की जवाबदारी सौंपी गई है।

scroll to top