Close

बस्तर की सुरक्षा में सर्वस्व न्योछावर को तैयार नारायणपुर की महिला कमांडो, जरूरतमंदों को लहू भी दे रहीं

नारायणपुर। समाज, देश सेवा इनकी रगों में दौड़ता है। सुरक्षा के साथ मन में सर्वस्व न्योछावर कर जाने को जी चाहता है। जो समाज, देश के लिए एक आदर्श हो। जी हां ऐसा ही कुछ जज्बा सामने आया है।

अबूझमाड़ के धुर नक्सल प्रभावित गारपा की रहने वाली बीमार महिला को डीआरजी नारायणपुर में तैनात महिला कमांडो रोशनी नाग ने अपना रक्तदान किया है। आम तौर पर महिलाएं शारीरिक जरूरतों के कारण रक्तदान करने से परहेज करती हैं। इसके बावजूद डीआरजी कमांडो रोशनी नाग ने जरूरतमंद को अपना खून देकर फर्ज अदा किया। वहीं अनुकरणीय संदेश दिया। साथ ही मानवता की मिशाल पेश की हैं।

आईपीएस सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर ने महिला जवान की पहल रक्तदान करने की सूचना मिलने से नगद ईनाम की बात कही है। एसपी सदानंद कुमार ने नारायणपुर पुलिस में तैनात जवानों द्वारा रक्तदान करने पर संबंधित जवानों को नगद ईनाम देने की प्रथा की शुरुआत की है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में रक्तदाता दिवस के अवसर पर भी नारायणपुर पुलिस की कुछ महिला कर्मियों ने रक्तदान कर इसकी शुरुआत की थी। वहीं ऐसा कर समाज-परिवार में अच्छा संदेश दिया था।

scroll to top