Close

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : अजय देवगन बने बेस्‍ट एक्‍टर, ‘तान्‍हाजी’ को बेस्‍ट फ‍िल्‍म का अवॉर्ड

दिल्ली,  नेशनल मीडिया सेंटर में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। कोरोना के प्रकोप के चलते पिछले दो सालों से कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था, लेकिन पुरस्कारों का ऐलान किया गया था। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 के लिए 10 सदस्यीय जूरी का नेतृत्व विपुल शाह ने किया। वहीं अन्य सदस्यों की बात करें तो इनमें निशिगंधा, एस थंगदुरई, धरम गुलाटी, श्रीलेखा मुखर्जी, जीएस भास्कर, एस कार्तिक, संजीव रतन, वीएन आदित्य, और विजी तंपी शामिल रहे।

नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आज प्रेस वार्ता के जरिए विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया। इस साल कई फिल्में, एक्टर और एक्ट्रेस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दावेदार हैं। पुरस्कार की श्रेणियों की बात करें तो सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म सहित 30 भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा।

किस फिल्म और किस कलाकार को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है-

बेस्ट एक्टर- अजय देवगन (ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर) और सूर्या (सोरारई पोटरू)

बेस्ट हिन्दी फिल्म- तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर)

बेस्ट पापुलर फिल्म- ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर

बेस्ट फीचर फिल्म- सोरारई पोटरू (तमिल)

बेस्ट डायरेक्टर- केआर सचिदानंदन- (मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)

बेस्ट एक्ट्रेस- अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरू)

बेस्ट गीतकार- मनोज मुन्तशिर (सायना)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)

बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- द लॉन्गेस्ट किस- किश्वर देसाई इसके लेखक हैं.

बेस्ट नरेशन ‘वॉयस ओवर’ अवॉर्ड-  शोभा थरूर श्रीनिवासन- फिल्म ‘रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल’ के लिए

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर के लिए)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत)- थमन एस (अला वैकुंठपुरमुलु)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)- जीवी प्रकाश (सोरारई पोटरू)

बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूज- अभिजीत दलवी

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- मध्य प्रदेश

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख)- उत्तराखंड और यूपी

बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इस्यू- जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स को संयुक्त रूप से दिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें:- नए राष्ट्रपतिः नए रिकॉर्ड, द्रौपदी मुर्मू का बड़े अंतर से विजय, सर्वोच्च पद पर पहली आदिवासी, जानें अन्य राष्ट्रपतियों को

scroll to top