Close

कार्यशालाः क्रेडा ने बताया कैसे कर सकते हैं ऊर्जा का संरक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) ने शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता पर एक दिवसीय केपेसीटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया। जहां ऊर्जा संरक्षण के तरीके व सुझावों पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में क्रेडा के जोनल कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, जिला कार्यालय, ऊर्जा संरक्षण कार्यालय के प्रभारी अधिकारियों को क्रेडा प्रधान कार्यालय के मुख्य अभियंता संजीव जैन ने राज्य में क्रेडा द्वारा क्रियान्वत की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

विशेषतः अक्षय ऊर्जा, शोलर एनर्जी, क्लाईगेज चेंज, कार्बन के ऊत्सर्जन में किसी तरह से कमी लाई जाए जाने पर जोर दिया गया। वहीं इससे पर्यावरण को कैसे बचाया जाए इस पर विस्तार से जानकारी दी गई।

अधीक्षण अभियंता राजीव ज्ञानी ने जानकारी दी कि कार्यशाला में ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं के बारे में भी अनेक तरह की जानकारियां दी गई। वहीं इस दौरान क्रेडा के अपने विभिन्न कार्यालयों में किए गए ऊर्जा संरक्षण के कार्यों की प्रस्तुति दी गई।

scroll to top