Close

भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू ने थाम कांग्रेस का दामन

दुर्ग , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा नेता और जिला पंचायतं सदस्य मोरध्वज साहू ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस की सदस्यता लेने पर सीएम भूपेश बघेल ने मोरध्वज साहू को बधाई दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मोरध्वज साहू लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी अब छोटे स्तर के नेताओं को ध्यान नहीं दे रही है।

बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भाजपा को एक के बाद एक कई बड़ी झटके लगे हैं। प्रदेश के बस्तर सहित कई क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

 

यह भी पढ़ें:- प्रदेश में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र होगी प्रारंभ: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

One Comment
scroll to top