Close

कॉलेज का डायरेक्टर पति बेडरूम में दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरेलियां, विरोध करने पर पत्नी को पीटा

बिलासपुर। न्यायधानी में एक इंजीनियरिंग कॉलेज का डायरेक्टर पति अपने बेडरूम में दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। पत्नी के विरोध करने पर पति ने उसे पीटा और उसका बाल पकड़कर घसीटा। मामला थाने पहुंचा, तो पुलिस ने एफआईआर कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र में चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित है। इसका संचालन पति-पत्नी मिलकर करते हैं। मामला उन्हीं के बीच का है। घटना अनुसार संचालक पत्नी घर से बाहर थीं, जब वह वापस पहुंची तो बेडरूम में दूसरी महिला के साथ उसका पति रंगेहाथों पकड़ा गया। इसका विरोध करने पर पति ने मारपीट करते हुए उनका बाल पकड़ कर घसीटा।

पुलिस को पत्नी ने बताया कि एक महिला को उनका पति घर उसके बेडरूम में लेकर आया था, जिसका विरोध करने पर उसने मारपीट की। इस दौरान उन्होंने चाकू लेकर जान से मारने के लिए दौड़ाया। पत्नी ने बताया इस दौरान उसने मेरे भाई पर भी हमला किया।

पति पर आएदिन मारपीट करने का आरोप
सकरी थाना क्षेत्र के राम लाइफ सिटी में हुई घटना में पत्नी की पिटाई करने वाले चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया पलक जायसवाल (35) रामा लाइफ सिटी में रहती हैं, जो व्यवसाय करती हैं। उनके पति आशीष जायसवाल चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर हैं। दोनों की आठ साल पहले शादी हुई है। उनकी एक बेटी भी है। पलक ने पुलिस को बताया कि उनके पति छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके साथ आएदिन मारपीट करते हैं।

जान से मारने की दी धमकी
पुलिस में पत्नी पलक ने बताया कि उनकी सवा साल की बेटी को भी पति प्रताड़ित करते हैं। पलक जायसवाल ने बताया कि सुबह वह अपने निजी कार्य से घर से बाहर गईं थीं। जब वह घर लौटी तब बेडरूम में दूसरी महिला थी। उसे देखकर विरोध किया। इस पर पति आशीष ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में दखल देने वाली मैं कौन होती हूं। इतना ही नहीं इसके बाद आशीष ने मेरा बाल पकड़ लिया और हाथ-मुक्के से पिटाई शुरू कर दी। वहीं जान से मारने की धमकी देने लगा।

शिकायत की जांच की जा रही
पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पत‍ि के खिलाफ अपराध दर्ज कर ल‍िया है। पुलिस ने बताया शिकायत की जांच की जा रही है।

scroll to top