Close

2024 की तैयारी: दिल्ली में परीक्षा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को रिपोर्ट कार्ड के साथ बुलावा

नई दिल्ली। लगभग डेढ़ साल का समय बचा है। 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जैसे-जैसे कई राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक रविवार को बुलाई गई है।

दिल्ली में हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, हिमंता बिस्वा सरमा, भपेंद्र पटेल व अन्य मुख्यमंत्री शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की करेंगे रिपोर्ट पेश
यहां आगामी चुनाव को लेकर मंत्रणा के साथ अब तक के भाजपा शासित राज्यों में किए गए कामों की समीक्षा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने राज्य में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। माना जा रहा है, भाजपा का यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों व 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उठाया गया है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं।

पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल
सूत्रों की मानें तो इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। वो सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से केंद्रीय योजनाओं के बारे में सवाल-जवाब कर सकते हैं। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री अपनी शासन रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हर घर तिरंगा’ योजना पर भी चर्चा कर सकते हैं।

गरीब और पिछड़े वर्गों में शामिल योजनाओं पर होगी चर्चा
बैठक में इस अभियान के तहत, नागरिकों को 13-15 अगस्त के दौरान अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उन्हें गरीब और पिछड़े वर्गों में शामिल करने की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

scroll to top