Close

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, इमारत भी ढही, छह लोगों की मौत

छपरा। बिहार के छपरा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की घटना हुई है। ब्लास्ट के बाद एक इमारत गिर गई। भवन के गिरने के बाद मलबे में कई लोग दब गए। अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

छपरा जिले में हुई पटाखा फैक्टरी में धमाके की खबर के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इमारत गिरने की घटना में कुछ लोगों को दबे होने आशंका है। इमारत के मलबे को हटाया जा रहा है।

विस्फोट के कारणों की जांच चल रही
घटना के संबंध में सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि छपरा में विस्फोट से एक घर के ढहने से छह लोगों की मौत हुई है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है।

फैक्टरी में अवैध बारूद कारोबार की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पटाखा फैक्टरी में अवैध बारूद का भी कारोबार होता रहा है। बताया जाता है कि चुनाव में जश्न मनाने के लिए पटाखा यहीं से जाता है। इसके अलावा शादी-ब्याह में भी यहां से पटाखे सप्लाई होते थे। हालांकि मामले की छानबीन अभी चल रही है। पुलिस जांच कर रही है।

scroll to top