Close

कांग्रेस सरकार में कुछ तो चल रहा- दिल्ली पहुंचे सीएम भूपेश और टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में कुछ चल रहा है। रूठने-मनाने का दौर जारी है। हाल ही में मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग की जिम्मेदारी से मना करते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसी बीच डॉ. सिंहदेव दिल्ली पहुंच गए हैं।

इधऱ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पार्टी के आलाकमान के पास दिल्ली पहुंच गए हैं। मामले में जानकारी अनुसार दोनों की पार्टी आलाकमान से अलग-अलग मुलाकात हो सकती है। सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने के बाद बघेल पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बघेल ने बताया कि वहां हिमाचल प्रदेश के साथियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है।

..लेकिन वे पूरी तैयारी के साथ गए हैं दिल्ली
सीएम ने मिडिया को जानकारी दी कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी भेंट हो सकती है। उधर भोपाल से टीएस सिंहदेव ने वहीं से शाम करीब पांच बजे नियमित विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। दिल्ली रवाना होने से पहले बघेल ने सिंहदेव प्रकरण को लेकर आलाकमान से मुलाकात के संबंध में कुछ नहीं कहा, लेकिन वे पूरी तैयारी के साथ वहां गए हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कराएंगे पूरे प्रकरण से अवगत
जानकारी दी कि दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात न भी हो तो वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। बता दें कि सिंहदेव ने 16 जुलाई को पंचायत विभाग छोड़ने के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था, तब प्रदेश के प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर में मौजूद थे। उन्होंने खुद पूरे प्रकरण की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और आलाकमान को दी थी।

व्यक्तिगत कुछ और पार्टी सूत्र कुछ और कहते हैं
इधर, पंचायत विभाग छोड़ने के बाद से ही सिंहदेव भी आलाकमान से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद भी सिंहदेव दिल्ली गए थे। हालांकि तब उन्होंने इस दौरे को पूर्व निर्धारित बताया था। तब सिंहदेव ने कहा था कि दिल्ली होते हुए अहमदाबाद बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इधर पार्टी सूत्रों का दावा है कि दोनों नेताओं को आलाकमान की तरफ से ही दिल्ली बुलाया गया है। इसी कारण दोनों एक ही समय पर वहां पहुंचे हैं।

scroll to top