Close

युवकों ने शराब मांगी, नहीं दी तो वृद्धा की कनपटी पर चला दिया कट्टा

जशपुर। छत्तीसगढ़ क्राइम का गढ़ बनते जा रहा है। चाकू चलाना तो आम बात है यहां, अब कट्टा रखना, किसी को गोली मारना भी आम बात बनती जा रही है। जशपुर जिले में यह तीसरा गोलीकांड है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

इस बार की घटना जिले के आरा चौकी क्षेत्र के ग्राम डभनीपानी हाकुकोना की है। जहां एक वृद्धा के घर चार अनजान लोग पहुंचकर शराब की मांग की। महिला के मना करने पर आरोपियों ने सीधे कट्टे को कनपटी पर रखकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस‎ ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों‎ के विरूद्ध अपराध कायम कर‎ मामले की जांच शुरू कर दी है.।

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर की‎ बांकीटोली निवासी भिनसो बाई‎ (65 वर्ष) अपने मायके डभनीपानी‎ हाकुकोना गई हुई थी। भिनसो बाई‎ के पति की मौत हो चुकी है। वहीं उसके कोई बच्चे भी नहीं है। बताया‎ जाता है कि रविवार की शाम‎ 6.30 बजे हाकुकोना गांव में चार‎ अज्ञात युवक भिनसो बाई के घर‎ पहुंचे और उससे शराब की मांग‎ करने लगे।

जब वृद्ध भिनसो ने उनके पास शराब नहीं‎ होने की बात कही तो एक युवक‎ ने कट्‌टा निकाल लिया। उसने भिनसो बाई की कनपट्‌टी पर‎ सटाकर गोली चला दी। इसके‎ बाद आरोपियों ने भिनसो को‎ उसके कमरे के भीतर की ओर‎ धकेल दिया।

इधर घटना के बाद गोली की आवाज‎ सुनकर आसपास के लोग पहुंचे‎ तो चार अज्ञात लोग भागते हुए‎ देखे गए। वहीं इस मामले में एक पहलु ये भी सामने आ रहा है कि महिला की हत्या संभवतः टोनही के शक पर भी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

scroll to top