Close

सरईडीह गौठान को कोरबा कलेक्टर ने सराहा

कोरबा। ग्राम पंचायत पाहंदा के आश्रित ग्राम सरईडीह की सरहद पर बने गौठान पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गौठान में हुए कामों का भी निरीक्षण किया। इस गौठान के प्रभारी जीके मिश्रा हैं।

उन्होंने गौठान में बने कोटना, पशु शेड, मुर्गीपालन शेड, चरवाहा कक्ष आदि का निरीक्षण किया और उनकी गुणवत्ता को सराहा । कलेक्टर इस गौठान में मछली पालन और बतख पालन के रोजगार मूलक काम से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने इस काम में लगे स्वसहायता समूह की महिलाओं से भी बातचीत की और उनकी सराहना की।

कलेक्टर ने गौठान परिसर में बने तालाब और अन्य संरचनाओं को अच्छी गुणवत्ता से बनाने पर रोजगार सहायक तथा तकनीकी सहायक की भी प्रशंसा की। उन्होंने रोजगार सहायक से गौठान निर्माण से जुड़ी सभी जानकारियां लीं और सरईडीह गौठान की तरह ही जिले के अन्य गौठानों में भी मछली पालन के लिए डबरी-तालाब निर्माण की संभावनाएं तलाशने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

 

यह भी पढ़ें-  टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए

One Comment
scroll to top