Close

आंदोलन के समर्थन में पहुुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव ने कहा राज्य सरकार ने हर वर्ग को ठगा

रायपुर। सालों से लंबित मांग को लेकर प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी फ़ेडरेशन के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। आंदोलन को समर्थन देने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी गुरुवार को धरना स्थल पहुंचे।

अधिकारी-कर्मचारी के आंदोलन सभा को संबोधित करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसान, युवा, कर्मचारी सहित हर वर्ग को ठगा है। इसके चलते आज प्रदेश का काम-काज ठप्प हो गया है।

पूरे प्रदेश में पांच लाख कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार वादे से मुकर गई है। साय ने कहा जीडीपी के नाम पर अपना पीठ ठोकने वाली सरकार इस मामले में ख़ामोश क्यों है।

केंद्र सरकार ने जब केंद्रिय कर्मचारियों के लिए डीए घोषित किया तो राज्य सरकार ने डीए ना घोषित करके कर्मचारियों को निराश किया है। ठीक अजित जोगी की तर्ज़ पर राज्य सरकार इनका एरियस राशि हड़पने की फ़िराक़ में है।

साय ने कहा कर्मचारियों की मांग पूरी तरह जायज़ है। यह उनका हक़ है जिसे सरकार को देना होगा। इस आंदोलन को भाजपा छत्तीसगढ़ अपना पूरा समर्थन देती है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने 88 कर्मचारियों के संगठन के प्रतिनिधियों से भेंट कर चर्चा की। वहीं हक के लिए लड़ाई जारी रखने को कहा।

scroll to top