Close

बड़ी सफलता : 18 लाख के 3 इनामी नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा की राह, अब तक 549 माओवादियों का सरेंडर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से लाल आतंक कमजोर होता दिख रहा है। नक्सली लगातार अपने को सरेंडर कर रहे हैं। हाल ही में तीन इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन पर 18 लाख का इनाम घोषित था।

बता दें कि माओवादी संगठन से जुड़े सदस्य जंगल की खाक छानते थक चुके हैं। वे अब हिंसा की राह छोड़कर जीवन की मुख्य धारा से जुड़ना चाहते हैं। जंगल में फोर्स की लगातार आमद से माओवादियों की कमर तेजी से टूटती जा रही है। जांबाज जवानों के आगे लगातार खूंखार नक्सली घुटने टेक रहे हैं। ताबड़तोड़ कार्रवाई से वे घबराहट में हैं।

इसी कड़ी में दंतेवाडा में 18 लाख के 3 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था, वहीं एक पर 8 लाख का इनाम रखा गया था। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के सामने तीनों ने सरेंडर किया है।

एसपी तिवारी ने बताया कि तीनों खूंखारों ने घर वापसी अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। अब तक 136 इनामी नक्सली सहित 549 माओवादी घर वापसी कर चुके हैं। फैर्स की मेहनत रंग लाने लगी है।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि ये नक्सली हत्या, आगजनी, लूट और आईईडी ब्लास्ट जैसे कई मामलों में शामिल थे। एसपी ने कहा नक्सलियों के शहीद सप्ताह से पहले ये बड़ी कामयाबी है। सरेंडर्ड नक्सलियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। ये अब आम जनता की तरह जीवनयापन करेंगे।

scroll to top