Close

सबसे धनवानों की लिस्ट में टॉप 10 से बाहर हुए मुकेश अंबानी

हाल ही में खबर आई थी कि भारत के गौतम अडानी ने दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में बिल गेट्स को पछाड़ दिया है और वो चौथे स्थान पर आ गए हैं। हालांकि कल अमेरिकी बाजारों में आए शानदार उछाल से अरबपतियों की सूची में कुछ बदलाव देखने को मिला है। सबसे खास बात ये है कि भारत के गौतम अडानी एक बार फिर बिल गेट्स से पीछे हो गए हैं और पांचवे स्थान पर आ गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में भारत के मुकेश अंबानी टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से फिलहाल बाहर हो गए हैं और खिसककर 11वें स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले वो इस सूची में दसवें स्थान पर थे।

कितनी बढ़ी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की संपत्ति

कल अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था और इसके बाद दुनिया के सबसे धनवान शख्स एलन मस्क की संपत्ति में और इजाफा हो गया है। कल उनकी संपत्ति में 4.36 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनकी कुल संपत्ति 248 अरब डॉलर हो गई। बर्नार्ड आर्नाल्ट को पछाड़कर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति एक दिन में 1.36 अरब डॉलर बढ़ी है और अब उनकी कुल संपत्ति 146 अरब डॉलर पर आ गई है।

बिल गेट्स की संपत्ति गौतम अडानी से ज्यादा बढ़ी

बिल गेट्स और गौतम अडानी दोनों की संपत्ति 116 अरब डॉलर है पर कल बिल गेट्स की संपत्ति में 2.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और गौतम अडानी की संपत्ति में 1.46 अरब डॉलर का इजाफा हुआ जिसके चलते बिल गेट्स चौथे और गौतम अडानी पांचवे स्थान पर आ गए।

 अमीरों की सूची –

  1. एलन मस्क
  2. जेफ बेजोस
  3. बर्नार्ड अर्नाल्ट
  4. बिल गेट्स
  5. गौतम अडानी
  6. लैरी पेज
  7. वॉरेन बफेट
  8. सर्गी ब्रिन
  9. स्टीव बालमर
  10. लैरी एडिशन
  11. मुकेश अंबानी 

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन किया लांच

One Comment
scroll to top