Close

IPS तबादला: कुछ महीने में ओपी पाल हटाए, बद्री मीणा संभालेंगे दुर्ग के साथ रायपुर रेंज भी

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने आईजी और डीआईजी का तबादला कर दिया है। विभाग ने चार आईपीएस सीनियर अफसरों का तबादला सूजी जारी किया है। यहां ये बात चर्चा में है कि इसमें से एक अफसर आईजी ओपी पाल को तीन महीने में ही हटा दिया गया।

ऐसे में दुर्ग के साथ अब रायपुर रेंज भी बद्री मीणा संभालेंगे। आईपीएस बद्री नारायण मीणा, (भापुसे-2004) पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर, छग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं आईपीएस ओपी पॉल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल ऑपरेशन/एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही आईपीएस राम गोपाल गर्ग, (भापुसे-2007) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव, छग के पद पर पदस्थ किया गया है।

आईपीएस केएल ध्रुव, (भापुसे-2008) उप पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासंमुद एवं गरियाबद, छग का नक्सल विरोधी अभियान का पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है।

scroll to top