Close

भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने समाज की खुशहाली के लिए किया रुद्राभिषेक

रायपुर। भोजपुरी समाज ने चल रहे श्रावण के पवित्र महीने में समाज की खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का आयोजन किया। जहां बड़ी सख्या में समाज के सदस्यों ने भागीदारी दी।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तिनाथ पांडेय के मार्गदर्शन में उनके निवास महावीर नगर में यह आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली का वातावरण बना रहे की कामना की गई। इस अवसर पर समाज उत्थान के लिए सदस्यों ने संकल्प लिए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मुख्तिनाथ पांडेय ने समरसता को महत्व देते हुए कहा कि इसका अर्थ है सभी को अपने समान समझना। सृष्टि में सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान हैंष उनमें एक ही चैतन्य विद्यमान है। इस बात को हृदय से स्वीकार करना चाहिए।

पांडेय ने आगे कहा यदि देखा जाए तो पुरातन भारतीय संस्कृति में कभी भी किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया गया है। मुख्तिनाथ पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुरी समाज हमेशा से धार्मिक अनुष्ठान को प्राथमिकता देते चला आ रहा है, जिसमें हर व्यक्ति विशेष वर्ग एवं समाज, परिवार तथा जरुरतमंदों की सेवा के लिए भोजपुरी समाज हमेशा तत्पर रहा है। उन्होंने कहा हम भोजपुरियों के लिए छत्तीसगढ़ कर्मभूमि रहा है।

scroll to top