Close

Breaking: फूड प्वाइजनिंग की शिकार एक छात्रा की गई जान, नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं अस्पताल दाखिल

भिलाई। गंदगी के बीच भोजन बनाने का नतीजा सामने आया है। भविष्य बनाने हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहीं 5 दर्जन छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई हैं। इसमें से एक की जान भी चली गई।

जानकारी अनुसार रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज में यह घटना घटी है। जहां 60 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई हैं। सूचना पर जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी छात्राओं को इलाज के लिए नेहरू नगर के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक छात्रा की मौत हो गई।

राब खाद्य पदार्थ है कारण
जानकारी अनुसार खराब खाद्य पदार्थ के परोसने से यह स्थिति बनी है। 46 छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 13 छात्राओं को ठीक होना बताया जा रहा है। वहीं एक बालोद की कामिनी नामक छात्रा की मौत भी हुई है।

4 दिन पहले भी हुए थे कुछ लोग शिकार
जानकारी के मुताबिक इस नर्सिंग कॉलेज में 300 छात्राएं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। 4 दिन पहले कुछ छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थीं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। आज जब बड़ी संख्या में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी तो पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। छात्राओं के अनुसार उनको ठीक ढंग से खाना नहीं दिया जा रहा है।

कॉलेज प्रबंधन पर होगी कार्रवाई
इधर मामले की जानकारी होते ही महापौर नीरज पाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा सिहत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। मेयर नीरज पाल ने दुर्ग कलेक्टर से बात की और मामले की जांच कराने की बात कही है। वहीं लापरवाही पाए जाने पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

scroll to top