Close

राष्ट्रमंडल खेल : अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 9 मेडल

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चार दिन बीत चुके हैं। भारतीय खिलाड़ियों  ने यहां अब तक 9 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 रजत पदक हैं। अब तक हुए इवेंट्स में भारत को वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा 7 पदक हासिल हुए हैं वहीं बाकी दो पदक जूडो में हासिल हुए हैं।

भारत के लिए यह पदक जीतने वाले खिलाड़ी-

राष्ट्रमंडल खेल 2022: दूसरा दिन 

1. संकेत महादेव सागर (सिल्वर मेडल)
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को अपना पहला पदक वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने दिलाया। राष्ट्रमंडल खेल के दूसरे दिन उन्होंने पुरुषों के 55kg भारवर्ग में स्नैच में 113kg और क्लीन एंड जर्क में 135kg यानी कुल 248kg वजन उठाकर सिल्वर अपने नाम किया। वह गोल्ड मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मलेशिया के मोहम्मद अनिक से महज 1kg पीछे रहे।

2. गुरुराज पुजारी (ब्रॉन्ज मेडल)
राष्ट्रमंडल खेल में भारत को दूसरा मेडल वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों के 61kg भारवर्ग में 269kg वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

3. मीराबाई चानू (गोल्ड मेडल)
ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। उन्होंने 49kg कैटगरी में कुल 201kg वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। मीराबाई ने स्नैच में 88kg और क्लीन एंड जर्क में 113kg वजन उठाया।

4. बिंदियारानी देवी (सिल्वर मेडल)
महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग कैटगरी में वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने भारत को सिल्वर दिलाया। उन्होंने स्नैच में 86kg और क्लीन एंड जर्क में 116kg वजन यानी कुल 202kg वजन उठाकर सिल्वर अपने नाम किया। वह महज 1kg से गोल्ड चूंक गईं।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: तीसरा दिन 

5. जेरेमी लालरिनुंगा (गोल्ड मेडल)
जेरेमी लालरिनुंगा ने राष्ट्रमंडल खेल में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने 67 किलोग्राम कैटगरी में 300kg वजन उठाकर स्वर्ण अपने नाम किया। वह सिल्वर मेडलिस्ट वाइपावा लोअने (293kg) से 7kg ज्यादा वजन उठाकर चैंपियन बने।

6. अचिंता शिउली (गोल्ड मेडल)
अचिंता शिउली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 313 किलो वजन उठाकर भारत की झोली में तीसरा गोल्ड डाल दिया।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: चौथा दिन 

7. सुशीला देवी (सिल्वर मेडल)
सुशीला देवी लिकमाबाम ने जूडो के 48 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में सुशीला का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई से था, जहां उन्हें अतिरिक्त समय में हार का सामना करना पड़ा।

8. विजय कुमार यादव (ब्रॉन्ज मेडल)
विजय कुमार यादव ने जूडो में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। वह पुरुषों के 60 किलो वर्ग में क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के जोशुआ से हार गए थे। इसके बाद रेपचेज मुकाबलों में उन्हें मौका मिला और यहां उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया। विजय ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में साइप्रस के प्रेटो को 10-0 से मात दी।

9. हरजिंदर कौर (ब्रॉन्ज मेडल)
वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71kg भारवर्ग में कुल 212 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। हरजिंदर ने स्नैच में 93 और क्लीन एवं जर्क में 119 किग्रा का भार उठाया।

 

यह भी पढ़ें:- स्मृति मंधाना की तूफानी अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

3 Comments
scroll to top