Close

राष्ट्रमंडल खेल : महिला लॉन बॉल्स टीम ने भारत को दिलाया चौथा गोल्ड

राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने चौथा गोल्ड जीत लिया है। पांचवें दिन महिला लॉन बॉल्स के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेल के 92 साल के इतिहास में पहला मौका है, जब भारतीय लॉन बॉल्स महिला टीम ने कोई मेडल जीता है। फाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ी लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की ने शानदार प्रदर्शन किया। 1930 से राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत हुई। पहले टूर्नामेंट से ही लॉन बॉल्स राष्ट्रमंडल खेल का हिस्सा है, लेकिन भारतीय महिला टीम कभी इसमें कोई भी मेडल नहीं जीत सकी थी। 2010 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय पुरुष और महिला टीम पहली बार लॉन बॉल्स के लिए क्वालिफाई कर सकी थी।

वेटलिफ्टिंग में मेडल जीतने से चूकीं पूनम यादव

भारतीय वेटलिफ्टर पूनम यादव विमेंस 76KG वेट कैटेगरी में मेडल जीतने से चूक गईं। उन्होंने स्नैच में 98 KG वेट उठाया। लेकिन, क्लीन एंड जर्क के तीन प्रयास में वे एक बार भी 116 KG वेट नहीं उठा पाईं। पूनम 2018 राष्ट्रमंडल खेल की गोल्ड मेडलिस्ट थीं और इस बार भी उनसे सोने के तमगे की उम्मीद थी।

क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में पूनम ने वेट उठा लिया था। लेकिन, रेफरी के सिग्नल से पहले ही उन्होंने बारबेल नीचे रख दिया और उनकी लिफ्ट डिसक्वालिफाई कर दी गई। भारतीय दल ने रेफरी के फैसले को चैलेंज भी किया लेकिन गेम्स ज्यूरी ने इसे खारिज कर दिया।

राष्ट्रमंडल खेल में चौथे दिन भारत का शानदार प्रदर्शन

बॉक्सिंग में अमित पंघाल ने 51 KG वेटकैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए वानूआतू के नाम्री बेरी को 5-0 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, लॉन बॉल्स में भारतीय विमेंस टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार राष्ट्रमंडल खेल के फाइनल में पहुंची है। 1930 से राष्ट्रमंडल खेल में लॉन बॉल्स खेला जा रहा है, लेकिन आज तक टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया है। अब फाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबला होगा।

वेटलिफ्टिंग की मेंस 81KG वेट कैटेगरी में भारत के अजय सिंह मेडल जीतने से चूक गए। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर 319 KG वेट उठाया और चौथे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के क्रिस मरे (325 KG) ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। अजय ने स्नैच के पहले प्रयास में 138 KG, दूसरे में 140 KG और तीसरे में 143 KG का वजन उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 172 और 176 KG वेट उठाया। तीसरा प्रयास विफल रहा।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रमंडल खेल : अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 9 मेडल

One Comment
scroll to top