Close

क्रेडा की कार्यशालाः बढ़ती आबादी और मांग के अनुरूप हमें नई कार्ययोजना विकसित करने की जरूरत

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बी.ई.ई.) के सहयोग से रायपुर में विद्युत वितरण कंपनियों और ऊर्जा दक्षता समाधान प्रदाताओं के साथ डिमांड साईड मैनेजमेंट (डी.एस.एम.) कार्ययोजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जहां बढ़ती मांग के अनुरूप नई कार्ययोजना विकसित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग हेमंत वर्मा ने राज्य मेंडी एस.एम. कार्य की शुरूआत के बारे में बाताया। ट्रांसमिशन के उच्चतम और न्यूनतम अनुपात के आधार पर कार्य योजना विकसित करने का सुझाव दिया।
कार्यशाला के दौरान क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीआलोक कटियार नें ऊर्जा मांग पर जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं वितरण की भूमिका के बारे में जानकारी दी। बताया कि समाज में बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने के लिये ऊर्जा दक्ष उपायों को लागू करने का सुझाव दिया, तथा मुख्य अभियंता संजीव जैन द्वारा ऊर्जा दक्षता पर प्रकाश डालते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में क्रियान्वित गतिविधियों एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई है।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के निदेशक मिलिंद देवरे ने भारत में विभिन्न विद्युत वितरण कंपनियों के लिये डी.एस.एम. कार्यक्रम के तहत बी.ई.ई. के पहल के बारे में जानकारी दी। उनके द्वारा एस्कोमोड के तहत ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं को लागू करने, क्रियान्वयन की विधि, बजट एवं लागत, ऊर्जा बचत एवं उसके लाभों के बारे में बताया गया।

छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सी.एस.पी.डी.सी.एल.) की ओर से कार्यपालन अभियंता अर्चना नागराले ने राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा क्रियान्वित डी.एस.एम. कार्ययोजना में ऊर्जा दक्ष उपायों के लिए किये गये प्रयासों की स्थिति प्रस्तुत की है। तथा ईईएसएल के सहायक प्रबंधक राकेश साहू द्वारा डी.एस.एम. कार्यक्रम के तहत ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं को लागू करने के प्रचलित व्यापार माॅडल पर प्रस्तुती दी गई है। सी-टेक साॅल्यूशन के मिलिंद चितावर द्वारा कृषि के लिये ऊर्जा दक्ष पंप, मोटर, काॅमर्शियल फैन एवं उद्योगों के लिये एच.व्ही.ए.सी. जैसी नवीन ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया।

अधीक्षण अभियंता, क्रेडा श्रीराजीव ज्ञानी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्युत वितरण कंपनियों से संबंधित डी.एस.एम. अवधारणा पेश की।उक्त कार्यक्रम में सी.एस.ई.आर.सी, सी.एस.पी.डी.सी.एल, टीड, जे.एस.पी.एल, रायगढ़, क्रेडा, बी.ई.ई., ई.ई.एस.एल और सी-टेक के अधिकारियों ने भाग लिया।

scroll to top