Close

अज्ञात बीमारी से मौत की जांच में कल सुकमा जाएंगे पूर्व मंत्री केदार कश्यप व लता उसेंडी

रायपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में अज्ञात बीमारी से गांव में अब तक 60 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 25 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। उक्त मामले की वास्तविक स्थिति जानने कल 4 अगस्त गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता दौरे पर जाएंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के मिशन 2023 के लक्ष्य की तैयारी में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मिशन को लेकर गहन चर्चा की गई। अनेक विचार रखे गए। जहां सुकमा के कोंटा तहसील के ग्राम पंचायत रेगईगट्टा में फैली गंभीर बीमारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अजय जामवाल ने उक्त मामले को गंभीरता से लिया।

बता दें कि नए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में 2023 की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद बस्तर संभाग के सुकमा जिले में अज्ञात बीमारी से गांव में 60 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी दी गई, जहां 25 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।

इतना ही नहीं करोड़ों रुपए आदिवासी तेंदूपत्ता संग्राहक लोगों का बकाया है। वह पिछले 3 माह से ठेकेदारों और वन विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उनकी वास्तविक स्थिति का आंकलन करने के लिए जामवाल के निर्देश पर भाजपा सरकार में मंत्री रहे पूर्व मंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री लता उसेंडी 4 अगस्त को सुकमा जिले के दौरे पर जाएंगे।

दौरे का शेड्यूल इस तरह है
पूर्व मंत्री केदार कश्यप
जारी कार्यक्रम अनुसार पूर्व मंत्री केदार कश्यप 4 अगस्त को जगदलपुर से सुकमा के लिए सुबह 9.30 बजे प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे कोंटा तहसील के ग्राम पंचायत रेगईगट्टा पहुंच कर ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में पुलिस अमला तैनात रहेगा। बता दें कि कश्यप को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

पूर्व मंत्री लता उसेंडी
वहीं पूर्व मंत्री लता उसेंडी का जारी दौरे के अनुसार वे सुबह 8 बजे सुकमा के लिए प्रस्थान करेंगी। जहां वे कोंटा तहसील के ग्राम पंचायत रेगईगट्टा दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगी। जहां ग्रामीणों से चर्चा के बाद दोपहर 3 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगी।

scroll to top