Close

देश में कोरोना वैक्सीन की 50 करोड़ से ज्यादा डोज लगीं, 20 दिन में लगे 10 करोड़ टीके

नई दिल्ली: भारत में कोरोना टीकाकरण कवरेज 50 करोड़ पार कर हो गया है. भारत को 50 करोड़ से ज्यादा डोज देने में 203 दिन लगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार शाम 7 बजे तक 50 लाख 3 लाख 48 हजार 866 डोज दी जा चुकी है जिसमें 38 करोड़ 94 लाख 75 हजार 520 को पहली डोज दी जा चुकी जबकि 11 करोड़ 8 लाख 73 हजार 346 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है.

भारत मे कोरोना टीकाकरण अब थोड़ी रफ्तार पकड़ चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक-

  • 0-10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे
  • 10-20 करोड़ में 45 दिन
  • इसके बाद 20-30 करोड़ में 29 दिन
  • 30-40 करोड़ में 24 दिन
  • और 50 करोड़ टीकाकरण में केवल 20 दिन लगे

शुक्रवार को एक दिन में शाम 7 बजे तक 43 लाख 29 हजार 673 डोज दी गई जिसमें से 32 लाख 10 हजार 613 पहली डोज दी गई. 11 लाख 19 हजार 60 वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई.

अब तक अलग-अलग आयु वर्ग में टीकाकरण कुछ इस तरह हुआ है

  • 1 करोड़ 3 लाख 28 हजार 503 हेल्थकेयर वर्करों को पहली डोज लग चुकी है. जबकि 79,51,876 हेल्थकेयर वर्करों को दोनो डोज दी जा चुकी है.
  • 1 करोड़ 80 लाख 48 हजार 937 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज और
  • 1 करोड़ 16 लाख 50 हजार 548 हेल्थकेयर वर्करों को दोनो डोज मिल चुकी है.
  • 18 से 44 आयुवर्ग में 17 करोड़ 23 लाख 20 हजार 394 लोगों पहली डोज मिल चुकी. वहीं 1 करोड़ 12 लाख 56 हजार 317 लोगों को दोनो डोज मिल गई है.
  • 45 से 59 आयुवर्ग में 11,07,66,863 लोगों को पहली और 4,19,23,920 दोनो डोज मिल गई है.
  • 60 साल से ज्यादा उम्र के 7,80,10,823 लोगों को पहली डोज और 3,80,90,685 लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है.

पांच राज्य मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18-44 आयु वर्ग में कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी है. आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगाया है.

 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में PMGKAY के लाभार्थियों से रूबरू हुए पीएम मोदी

One Comment
scroll to top