Close

24 घंटे में अब तक का सबसे ज्यादा लोग रिकवर हुए, ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 17 लाख

देश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 56,383 लोग रिकवर हुए। यह एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 17 लाख हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। वहीं, मृत्यु दर भी सुधार हुआ है। यह 2% से 1.96% हो गया है।

बुधवार को 67 हजार 66 मरीज बढ़े। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 लाख 95 हजार 571 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 950 लोगों की मौत इस बीमारी से हो गई। देश में सबसे ज्यादा 12,712 मरीज एक बार फिर महाराष्ट्र में मिले। इसी दौरान इससे ज्यादा यानी 13,804 मरीज कोरोना को हराकर घर भी पहुंचे। राज्य में अब कुल मरीज करीब साढ़े पांच लाख हो गए हैं।

scroll to top