Close

शफी अहमद ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष का पद संभाला

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष  शफी अहमद ने आज श्रम कल्याण मंडल के कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।  पदभार ग्रहण कार्यक्रम में श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्वास्थ्य मंत्री  टी. एस. सिंहदेव और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक  खेल साय सिंह, रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, कृषक कल्याण परिषद् के  अध्यक्ष  सुरेंद्र शर्मा,सहित अन्य सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे । सभी ने शफी अहमद को नए जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

scroll to top