Close

न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड, अल्लू अर्जुन ने बोला ये भारत का तिरंगा है कभी झुकेगा नहीं

साउथ सपुरस्टार अल्लू अर्जुन न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में शामिल हुए। इस साउथ स्टार का स्टारडम न्यूयॉर्क स़ड़कों पर तब देखते ही बना जब उन्होंने इस परेड इवेंट में ग्रैंड एंट्री की। बता दें अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में एनुअल इंडियन डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में देश को रिप्रेजेंट करने के लिए इंवाइट किया गया था।

अल्लू अर्जुन ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित 

विदेश में देश की शान में आयोजित इस इवेंट में  अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ परेड में शामिल हुए। यहां एक्टर को ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस परेड में भारतीय झंडे को लहराते हुए अल्लू ने फैन्स के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में अल्लू ने लिखा, ‘न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल होना एक सम्मान की बात थी।’  एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने दो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में अल्लू को सफेद रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहने देखा जा सकता है। वीडियो में वह पत्नी संग ओपन कार में परेड में शामिल होकर फैन्स के लिए चियर अप करते दिख रहे हैं। वीडियो में उनके फैन्स को अपने स्टार के लिए जयकारे लगाते हुए और स्टार की तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा जा सकता है।

अल्लू अर्जुन को देखने पहुंचे सैंकड़ों लोग

अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ परेड में शामिल हुए थे जहां उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित किया गया। अल्लू का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो पत्नी के साथ एक जीप में नज़र आ रहे हैं और उनके हाथ में तिरंगा नज़र आ रहा है। सूफेद सूट में अल्लू अर्काजुन फी डैशिंग लग रहे हैं वहीं स्नेहा येलो सूट में प्यारी लग रही हैं।

 

यह भी पढ़ें:- UPI Transaction पर नहीं लगेगा कोई कोई चार्ज – केंद्रीय वित्त मंत्रालय

scroll to top