Close

बड़े त्योहारों पर अब 10 हजार रुपए तक एडवांस ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़े त्योहारों पर अग्रिम ( Advance ) की सीमा बढ़ा दी गई है। अगर बड़े त्योहारों के लिए कर्मचारी वेतन से एडवांस लेना चाहता है तो 10 हजार रुपए तक ले सकता है। अभी तक सरकारी कर्मचारी केवल 8 हजार रुपए तक वेतन से एडवांस ले सकते थे। वित्त विभाग ने त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक इस मद में एडवांस रकम प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को मिलेगी।

प्रमुख त्योहारों जिनपर कर्मचारियों को मिलेगा अग्रिम वेतन

  • स्वतंत्रता दिवस
  • गणतंत्र दिवस
  • दशहरा
  • दीपावली
  • होली
  • रक्षा बंधन
  • ईद-उल-जुहा
  • ईद-उल-फितर
  • क्रिसमस

त्यौहार के लिए एडवांस रकम किसी कर्मचारी को एक कैलेन्डर वर्ष में केवल एक बार ही दी जाएगी। जब तक पुराने एडवांस की वसूली नहीं हो जाती तब तक दूसरे एडवांस की पात्रता नहीं होगी। इस एडवांस रकम की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जानी है। वेतन से समायोजन के लिए रकम की कटौती उसी महीने के वेतन से शुरू हो जाएगी जिस महीने एडवांस दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें:- कॉर्निया दृष्टिहीनता मुक्त राज्य योजना : अब तक 281 लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई गई

scroll to top