Close

जानें अब तक कितने देशों में मिली कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी, यह बड़े देश भी लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली: भारत में इस समय पांछ वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है, इनमें कोवैक्सीन, कोविशील्ड, स्पुतनिक वी, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन और जायडस कैडिला की कोविड वैक्सीन- ZyCoV-D शामिल हैं.

भारत में जो वैक्सीन लग रही हैं उनमें सबसे बड़ी संख्या कोविशील्ड वैक्सीन की है. इस ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनका ने मिलकर बनाया है. भारत में इसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इसका उत्पादन हो रहा है.

भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में भी कई देशों ने कोविशील्ड को मंजूरी दे दी है. इनमें फ्रांस, अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड जैसे बड़े देश भी शामिल हैं. इसके अलावा भारत ने कई देशों को वैक्सीन सप्लाई की थी, जिसके लिए WHO ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा था. हम आज आपको उन देशों की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है.

  • ऑस्ट्रिया
  • बेल्जियम
  • बुल्गारिया
  • फिनलैंड
  • जर्मनी
  • यूनान
  • हंगरी
  • आइसलैंड
  • आयरलैंड
  • लातविया
  • नीदरलैंड
  • स्लोवेनिया
  • स्पेन
  • स्वीडन
  • स्विट्ज़रलैंड
  • फ्रांस
  • अफ़ग़ानिस्तान
  • अण्टीगुआ और बारबूडा
  • अर्जेंटीना
  • बहरीन
  • बांग्लादेश
  • बारबाडोस
  • भूटान
  • बोलीविया (बहुराष्ट्रीय राज्य)
  • बोत्सवाना
  • ब्राज़िल
  • काबो वर्दे
  • कनाडा
  • कोटे डी आइवर
  • डोमिनिका
  • मिस्र
  • इथियोपिया
  • घाना
  • ग्रेनेडा
  • होंडुरस
  • हंगरी
  • भारत
  • जमैका
  • लेबनान
  • मालदीव
  • मोरक्को
  • म्यांमार
  • नामिबिया
  • नेपाल
  • निकारागुआ
  • नाइजीरिया
  • संत किट्ट्स और नेविस
  • सेंट लूसिया
  • संत विंसेंट अँड थे ग्रेनडीनेस
  • सेशल्स
  • सोलोमन इस्लैंडस
  • सोमालिया
  • दक्षिण अफ्रीका
  • श्री लंका
  • सूरीनाम
  • बहामास
  • जाना
  • टोंगा
  • त्रिनिदाद और टोबैगो
  • यूक्रेन

भारत ने बनाया एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन देने का रिकॉर्ड

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर नया रिकॉर्ड बना है. भारत ने एक दिन में 1 करोड 32 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड दिया.  31 अगस्त को एक एक ही दिन में 1 करोड़ 32 लाख 45 हजार 266 डोज लगाई गईं. इनमें 1 करोड़ 35 हजार 652 पहली डोज और 32 लाख 9 हजार 614 दूसरी डोज शामिल हैं, इसके साथ ही भारत ने अबतक 65 करोड़ 32 लाख डोज दे दिए है.

 

 

 

यह भी पढ़ें- आप भी बनवाना चाहते हैं जल्द पासपोर्ट, इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से करें ऑनलाइन अप्लाई

 

One Comment
scroll to top