Close

नड्डा के आगमन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता

रायपुर।  छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नौ सितंबर की यात्रा को एतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जगत प्रकाश नड्डा  9 सितंबर की सुबह 11बजे रायपुर पहुंचेंगे । श्री नड्डा के स्वागत के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष  के काफिले की अगुवाई करते   माना विमानतल से पं. दीदयाल उपाध्याय चौक तेलीबांधा पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि  पं. दीदयाल उपाध्याय चौक तेलीबांधा से श्री नड्डा  का काफिला भव्य रोड शो के रूप में प्रस्थान करेगा जहां रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष  का छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप परंपरागत अंदाज में  स्वागत किया जायेगा , पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद से स्वागत के साथ रोड शो भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न होगा।  इसके बाद  श्री  नड्डा  एकात्म परिसर से साइंस कॉलेज मैदान कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना होंगे, जहां हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद श्री नड्डा  प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे  भाजपा कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक व सांसदों की बैठक लेंगे।

श्री जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ के लंबे समय तक प्रभारी रहे

श्री साव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  का स्वागत करने, उनके मार्गर्शन और उद्बोधन सुनने कार्यकर्त्ता उत्साहित हैं। कार्यक्रम को लेकर  कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हैं। हमारी तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक, विधानसभा स्तरीय बैठक पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा  छत्तीसगढ़ के लंबे समय तक प्रभारी रहे हैं और हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ काम करने व बहुत कुछ सीखने का अवसर भी प्राप्त हुआ हैं। श्री नड्डा का छत्तीसगढ़ के एक एक कार्यकर्ता के साथ आत्मीय जुड़ाव रहा हैं और वे  प्रायः सभी कार्यकर्ताओं से परिचित हैं। श्री  नड्डा का विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बनने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रथम बार आगमन हो रहा हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में वाहनों पर लाइफ टाइम टैक्स बढ़ा

scroll to top