Close

महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

द्रोपती मुर्मू

द्रोपती मुर्मू

नई दिल्ली। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार 17-19 सितंबर 2022 को होने जा रहा है। वहीं भारत की तरफ से शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन जाएंगी। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को देहावसान हो गया था। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी और विदेशमंत्री एस. जयशंकर 12 सितंबर को ब्रिटिश उच्चायोग जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर आए थे।बताते चलें कि भारत ने रविवार 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया था।

इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दी। बता दें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को निधन हो गया था और भारत ने रविवार को राष्ट्रीय शोक भी व्यक्त किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इसी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 सितंबर को यहां ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया और भारत की ओर से संवेदना व्यक्त की।

दुनिया भर के कई बड़े नेता होंगे शामिल

गौरतलब है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनिया भर के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।इसके लिए इन नेताओं को निमंत्रण भी भेजा गया है। वहीं, इन नेताओं से कहा गया है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बस सेवा लें।फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि करीब 500 विदेशी गणमान्य लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।इसको लेकर अधिकारियों की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारियां हो रही हैं। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर भी अधिकारी पहले से ही अलर्ट हैं।

 

यह भी पढ़े:- छत्तीसगढ़ में प्रति यूनिट महंगी हुई बिजली

scroll to top