Close

कोल्लम पहुंचे सीएम भूपेश, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

bhupesh baghel

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा आज पुनः कोल्लम से आरंभ हुई। राहुल गाँधी के साथ आज सीएम भूपेश बघेल भी इस यात्रा में शामिल हुए। आज सुबह सात बजे यह यात्रा शरू हुई। सीएम बघेल, राहुल गाँधी के साथ 11 बजे तक 4 घंटे यात्रा करने के बाद पहले पड़ाव पर पहुंचेंगे और फिर शाम तक रायपुर वापस लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पदयात्रा की शुरुआत के दिन सात सितम्बर को कन्याकुमारी गए थे। 8 सितम्बर को पदयात्रियों ने कन्याकुमारी से प्रस्थान किया था। मुख्यमंत्री पूरे दिन यात्रा का हिस्सा रहे। बाद में वे रायपुर लौट आए थे। अगले दिन उन्होंने प्रदेश में दो नए जिलों का औपचारिक उद्घाटन किया था।

कन्याकुमार से श्रीनगर तक की यात्रा

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 11 सितम्बर को केरल की सीमा में पहुंची। यह त्रिवेंद्रम, कोच्चि होते हुए 30 सितम्बर को कर्नाटक पहुंचेगी। यहां से मैसुरु, बेल्लारी होते हुए यात्रा आंध्र प्रदेश जाएगी। वहां से महाराष्ट्र के नांदेड़, जलगांव होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद इंदौर से होते हुए राजस्थान के कोटा, दौसा, अलवर में यात्रा पहुंच जाएगी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर होते हुए दिल्ली, वहां से अम्बाला, पठानकोट और जम्मू होते हुए राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचेंगे।

 

यह भी पढ़े:- मैट्स यूनिवर्सिटी में इंजीनियर्स डे पर प्रदर्शनी प्रतियोगिता

One Comment
scroll to top