Close

रोहतांग और बारालाचा में बर्फबारी, कुल्लू-लाहौल में जमकर बरसे बादल

रोहतांग दर्रा, बारालाचा सहित मनाली और लाहौल ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। पहाड़ों में बर्फबारी से लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग व बारालाचा दर्रा के अलावा अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं कुल्लू-लाहौल में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। तीन सप्ताह के बाद जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दो दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। कुल्लू घाटी में रातभर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे बागवानों का सेब तुड़ान भी प्रभावित हुआ है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा सहित मनाली और लाहौल ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। पहाड़ों में बर्फबारी से लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई है।

लोगों ने गर्म कपड़ों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान कई भागों में बारिश की संभावना है। मनाली में 48.0, मशोबरा शिमला 21.0 और गोहर मंडी में 15.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं। प्रदेश से अगले सप्ताह तक मानसून के विदा होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8, सुंदरनगर 20.4, भुंतर 18.3, कल्पा 11.2, धर्मशाला 19.8, ऊना 23.4, नाहन 22.7, केलांग 8.3, पालमपुर 17.5, सोलन 19.0, मनाली 14.2, कांगड़ा 21.3, मंडी 21.1, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 21.0, चंबा 21.0, डलहौजी 15.0, जुब्बड़हट्टी 17.5, कुफरी 13.8, रिकांगपिओ 14.4 और पांवटा साहिब में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

One Comment
scroll to top