Close

इस फेस्‍ट‍िव सीजन आपको गैस स‍िलेंडर पर बचत होगी पूरे 300 रुपये की

LPG गैस

LPG गैस

इस स‍िलेंडर को खरीदने पर आपको बाकी गैस देखने की सुव‍िधा भी म‍िलेगी।

तीन द‍िन बाद यानी 26 स‍ितंबर से नवरात्र‍ि शुरू हो जाएंगे, इसके बाद व‍िजय दशमी और दीपावली आपकी खुश‍ियों में चार चांद लगाने आ जाएंगे। फेस्‍ट‍िव सीजन के दौरान आपका उत्‍साह रोजाना की तुलना में दोगुना रहता है, क्‍योंक‍ि इस दौरान आप खूब शॉप‍िंग करते हैं और घर में पकवान बनते हैं। लेक‍िन इस द‍िवाली आपको गैस स‍िलेंडर की महंगी कीमतें परेशान कर सकती हैं। यद‍ि ऐसा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बचत होगी पूरे 300 रुपये की

जी हां, इस फेस्‍ट‍िव सीजन आपको गैस स‍िलेंडर पर पूरे 300 रुपये की बचत होगी। इस स‍िलेंडर को खरीदने पर आपको बाकी गैस देखने की सुव‍िधा भी म‍िलेगी। मार्केट में अब ऐसा स‍िलेंडर आसानी से म‍िल जाता है, ज‍िसमें आप बाकी बची हुई गैस देख सकते हैं। इससे आपको कभी भी अचानक गैस स‍िलेंडर खाली होने की द‍िक्‍कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वजन में काफी हल्‍का

यह देखने में आकर्षक होने के साथ ही नॉर्मल 14.2 किलो वाले सिलेंडर से 300 रुपये सस्‍ता भी है। यह सिलेंडर 10 किलो गैस के साथ म‍िलता है। यह इंड‍ियन ऑयल का कंपोज‍िट गैस स‍िलेंडर  है। इंड‍ियन ऑयल की तरफ से शुरू की गई सुव‍िधा फ‍िलहाल चुन‍िंदा शहरों में म‍िल रही है। बाजार में आने वाला इंड‍ियन ऑयल का कंपोजिट सिलेंडर लोहे वाले स‍िलेंडर से काफी हल्‍का होता है, ज‍िसको उठाना भी आसान होता है। इस स‍िलेंडर में 10 क‍िलो गैस होती है।

 

यह भी पढ़े:-पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लगती सीमा पर आगामी चुनावों में लोकतंत्र की बहार

2 Comments
scroll to top