Close

पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले पीएम, नई सोच-नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत

modi

modi

पीएम मोदी ने कहा, अपने कमिटमेंट को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही दुनिया आज भारत के साथ जुड़ भी रही है। बीते वर्षों में गीर के शेरों, बाघों, हाथियों, एक सींग के गेंडों और तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में चीता की घर वापसी से एक नया उत्साह लौटा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज का नया भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था भी है और निरंतर अपने परिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा, हमारे जंगलीय क्षेत्र में वृद्धि हुई है और वेट लैंड्स का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है।

आज कई राज्यों में पानी की किल्लत

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के दौरान कहा, आजकल हम देखते हैं कि कभी जिन राज्यों में पानी की बहुलता थी, ग्राउंड वॉटर ऊपर रहता था, वहां आज पानी की किल्लत दिखती है। ये चुनौती सिर्फ पानी से जुड़े विभाग की ही नहीं है बल्कि पर्यावरण विभाग को भी इसे उतना ही बड़ी चुनौती समझना होगा। पीएम ने कहा, हमने दुनिया को दिखाया है कि रिन्यूएबल एनर्जी के मामले में हमारी गति और हमारा पैमाने को शायद ही कोई छू सकता है। बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत आज दुनिया को नेतृत्व दे रहा है।

आज का नया भारत, नई सोच, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा

पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे समय मिल रहे हैं, जब भारत अगले 25 साल के लिए नए लक्ष्य तय कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि आपके प्रयासों से पर्यावरण की रक्षा में भी मदद मिलेगी और भारत का विकास भी उतनी ही तेज गति से होगा। आज का नया भारत, नई सोच, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत तेजी से विकसित होती इकोनॉमी भी है और निरंतर अपनी को भी मजबूत कर रहा है।’

पीएम मोदी ने पर्यावरण मंत्रियों से किया ये आग्रह

पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के सभी पर्यावरण मंत्रियों से आग्रह करूंगा कि राज्यों में सर्कुलर इकोनॉमी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दें। इससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन  और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के हमारे अभियान को भी ताकत मिलेगी।

दुनिया आज भारत के साथ जुड़ रही

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वन आवरण में वृद्धि हुई है और झीलों  का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है। अपने कमिटमेंट को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही दुनिया आज भारत के साथ जुड़ भी रही है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीते सालों में शेरों बाघों, हाथियों, एक सींग के गैंडों और तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश में चीता की घरवापसी से एक नया उत्साह लौटा है।

 

यह भी पढ़े:-33 साल पुराना आदेश हुआ रद्द, जाने क्यों? आदेश क्या था जिसे योगी सरकार ने रद्द किया

One Comment
scroll to top