Close

अशोक गहलोत का बड़ा एलान, कांग्रेस अध्यक्ष पद का लडूंगा चुनाव

देश में पिछले कई दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि, वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि, वह इस चुनाव के लिए नामांकन करेंगे।

केरल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं इस चुनाव के लिए नामांकन करूंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा।

गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा

केरल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी यही प्रस्ताव पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार  गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

गहलोत ने कहा, यह तय है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय करूंगा। उन्होंने कहा, देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा, ‘कांग्रेस महासचिव अजय माकन और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष बनने पर आगे की कार्यवाही तय करेंगी’ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अशोक गहलोत के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं।

मनीष तिवारी और शशि थरूर भी उतर सकते हैं मैदान

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। ऐसे में अशोक गहलोत के एलान के बीच खबर है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस की ताजा आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों में 17 अक्तूबर को चुनाव होने हैं और मतगणना के तुरंत बाद 19 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

One Comment
scroll to top