Close

शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है। जापान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यों में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान संबंध को लेकर चर्चा हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे।

शिंजो आबे की पत्नी से करेंगे मुलाकात

विदेश सचिव ने बताया, ‘इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जापान के पीएम किशिदा और शिंजो आबे की पत्नी से भी मुलाकात करेंगे। हम समझते हैं कि 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के कल राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को भी याद किया। उन्होंने कहा, दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।

आबे के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए। पीएम मोदी के अलावा अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी आबे के अंतिम संस्कार में पहुंची हैं। इसके अलावा 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि जापान पहुंचे हैं। बता दें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जुलाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आबे को महान चैंपियन मानते थे पीएम मोदी

उन्होंने बताया, पीएम मोदी की यात्रा उनके लिए पूर्व प्रधानमंत्री आबे की स्मृति को सम्मानित करने का एक अवसर होगा, जिन्हें वे भारत-जापान संबंधों के एक प्रिय मित्र और महान चैंपियन मानते थे। पीएम मोदी और पीएम आबे ने एक दशक से अधिक समय में अपनी कई बातचीत के माध्यम से विश्वास और दोस्ती का एक व्यक्तिगत बंधन विकसित किया था।

8 जुलाई को आबे की हत्या

बता दें, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वे एक रैली को संबोधित कर रहे थे। आबे की हत्या के बाद भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा था कि आबे के निधन से जापान और दुनिया ने एक महान दूरदर्शी नेता को खो दिया है और मैंने एक प्रिय मित्र खोया है।

 

यह भी पढ़े:-कुल्लू दशहरा 372 साल की परंपरा, देवी-देवताओं में अटूट आस्था का प्रतीक है

scroll to top