Close

दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में आगे

दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (congress national president election) बनने की रेस में अब सब पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। क्योंकि उनको कल ही दिल्ली बुलावा आ गया है. दिग्विजय सिंह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ भारत जोड़ो यात्रा के तहत केरल में थे, लेकिन शाम तक ही उनके पास यह मैसेज पहुंच गया कि वह दिल्ली पहुंचे। जिसके बाद बताया जा रहा है कि वह आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह अचानक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेस में सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे कैसे नजर आ रहे हैं. इसके कई कारण बताए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़े:- मैं अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा – गहलोत, सोनिया से मांगी माफी

One Comment
scroll to top