Close

खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, आज है नामांकन का आखिरी दिन

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके नामांकन के लिये आज (30 सितंबर) आखिरी तारीख है। नामांकन की रेस के बीच एक नया ट्विस्ट निकलकर सामने आ रहा है जिसके तहत अब अध्यक्ष पद के चुनाव की रेस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी उतर सकते हैं। आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

G-23 के नेताओं ने भी की देर रात बैठक

इससे पहले गुरुवार की देर रात मनीष तिवारी, भूपिंदर सिंह हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण सहित जी-23 नेताओं ने आनंद शर्मा के आवास पर मुलाकात की। परंतु इस बैठक का ब्यौरा सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। अभी तक कांग्रेस के किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और केरल से सांसद शशि थरूर के आज नामांकन भरने की संभावना है। इनके अलावा मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर   है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच  G-23 ग्रुप भी सक्रिय हो गया है। खबर है कि G-23 ग्रुप अलग से अपना प्रत्याशी उतार सकता है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री के बाद सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर वे आगे आए हैं। दरअसल गुरुवार को कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी रहा।

सोनिया से मिलने के बाद खड़गे लेंगे नामांकन पर फैसला

आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव लड़ने का आखिरी फैसला सोनिया गांधी से होने वाली मुलाकात के बाद लिया जायेगा। खड़गे अब तक कांग्रेस के लिये 8 बार के विधायक, दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। वो अपने कार्यकाल में अब तक सिर्फ एक बार 2019 लोकसभा चुनाव हारे हैं। इसके अलावा वो दलित नेता भी हैं और कर्नाटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। खड़गे 8 बार विधायक, दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे सिर्फ 2019 में लोकसभा चुनाव हारे हैं। खड़गे दलित नेता हैं। वे कर्नाटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

गहलोत ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को घोषणा की है कि, वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। मध्य प्रदेश में राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने यह मानना शुरू कर दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के पार्टी प्रमुख बनने का मार्ग स्पष्ट प्रतीत होता है।

 

 

यह भी पढ़े:-अनिल चौहान देश के नए सीडीएस

scroll to top