Close

921 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण:दीवाली के पहले किसानों को बोनस की अंतिम किस्त 17 अक्टूबर को जारी

bhupesh baghel

bhupesh baghel

पाटन में आयोजित स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आजीविका मूलक गतिविधियों पर जो काम हो रहा है, उसकी राह स्वामी आत्मानंद, डॉ खूबचंद बघेल जैसी विभूतियों ने दिखाई। बघेल क्षेत्र में करीब 921 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जानकारी दी कि किसानों के बोनस की अंतिम किस्त 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

वहीं धान की खरीदी 1 नवंबर से शुरू होगी। इस दौरान 280 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 641 करोड़ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 701 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए हैं। जहां अंग्रेजी, संस्कृत और छत्तीसगढ़ी की सीख दी जा रही है। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप उपस्थित थे।

पाटन में हमर लैब से ग्रामीणों को मिला फायदा, तिलहन की फसल पर जोर

बघेल ने पाटन में खुले हमल लैब से जांच में हो रही सुविधा को लेकर कहा कि इसका फायदा ग्रामीणों को मिल पा रहा है। उन्होंने ग्रामीण अजीविका मिशन केंद्रों में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की। इसके अलावा किसानों से अपील की कि वे धान के अलावा तिलहन की फसल भी लें। उन्होंने इसके लिए सरकारी द्वारा हर संभव मदद किए जाने की जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस दिशा में व्यापक कार्ययोजना बनाकर काम करें। इससे फायदा मिलेगा।

किसानों को बोनस की अंतिम किस्त 17 को मिलेगी; यह उनके लिए दीवाली गिफ्ट होगा

दीवाली के पहले किसानों को बोनस की अंतिम किस्त 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी। यह उनके लिए दीवाली गिफ्ट होगा। इससे बाजार में पैसा आएगा। 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। आप सभी पैरा दान जरूर करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिलहन की फसल भी लें और गौठान में ही पेराई भी करें, इसलिए ग्रामीण आजीविका केंद्र बनाए गए हैं। सीएम ने कहा कि इस बार किसानों की दिवाली शानदार रहेगी। उन्हें बोनस मिल जाएगा।

 

 

यह भी पढ़े:-राष्ट्रीय खेल: आकर्षि ने बैडमिंटन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ को दिलाया स्वर्ण पदक

2 Comments
scroll to top