Close

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हसौद विश्राम गृह में रुद्राक्ष का पौधा लगाया

bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसौद विश्राम गृह में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इससे पहले पीसी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सक्ति जिले में कोसा वस्त्र का अच्छा कारोबार फैला है। काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है। बुनकर समितियों को पर्याप्त कोसे फल की आपूर्ति नहीं होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा की बस्तर अथवा राज्य के अन्य हिस्सों से मंगाकर बुनकरों को कोसा उपलब्ध कराया जाएगा। उनका कारोबार बंद होने नहीं दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि सेमरिया पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित 32 किसानों की मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी आई है, प्रशासन प्राथमिकता से इनका निराकरण कर किसानों को राशि दिलाएं। मुख्यमंत्री ने छपोरा विद्युत उपकेंद्र की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बारिश थमने के बाद तेजी से सड़कों के मरम्मत काम शुरू हो गए हैं। सर्वाधिक खराब सड़क पहले सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने दिसंबर तक सभी मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तेजी से काम करने की जरूरत है। दो किलोमीटर सड़क बनाने के लिए दो साल तक इंतजार नहीं किया जा सकता।

 

यह भी पढ़े :-टिफिन सेवा से 650 गर्भवती व शिशुवती माताओं की सेहत की देखभाल

One Comment
scroll to top