Close

दशहरा 2021: दिल्ली, अयोध्या, लखनऊ और पटना में जानें रावण दहन का सही टाइम

दशहरा का पर्व पूरा देश माना रहा है. पंचांग के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजय दशमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन को सत्य की असत्य पर जीत के रूप में मनाया जाता है. विजय दशमी का पर्व ये बताता है कि सही और उचित मार्ग को अपनाने से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है. इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा की जाती है. भगवान राम का जीवन उच्च आर्दशों का प्रतीक है. भगवान राम के जीवन से प्ररेणा लेकर जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है. दशहरा का पर्व भगवान राम को समर्पित है.  भगवान राम ने आज के ही दिन अहंकारी रावण का वध किया था और संपूर्ण धरती पर सत्य की जीत कराई थी. आज के दिन रावण के पुतले को दहन करने की भी परंपरा है. पंचांग के अनुसार आपके शहर में रावण दहन कितने बजे होगा (Ravan Dahan Kitne Baje hoga)आइए जानते हैं-

दिल्ली में रावण दहन का समय (delhi me Ravan Dahan)

पंचांग के अनुसार 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को दिल्ली में रावण दहन का समय शाम छह बजे होगा.

लखनऊ में रावण दहन का समय (lucknow me Ravan Dahan)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रात्रि 8 बजे रावण दहन किया जाएगा.

कानपुर में रावण दहन का समय (kanpur me Ravan Dahan)

उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में रात्रि 9 बजे से 9: 30 तक रावण दहन किया जाएगा.

अयोध्या में रावण दहन का समय (ayodhya me ravan dahan)

अयोध्या में शु्क्रवार को शाम 5: 30 मिनट पर रावण दहन किया जाएगा.

इंदौर में राणण दहन का समय (ravana dahan 2021 indore)

इंदौर में आज रावण दहन शाम को 7: 30 बजे किया जाएगा.

पटना में रावण दहन का समय (patna me ravan dahan)

बिहार की राजधानी पटना में रावण दहन शाम 4: 30 बजे किया जाएगा.

 

 

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में बुल रन जारी, सेंसेक्स पहली बार 61000 के पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर

One Comment
scroll to top