Close

रायपुर : बारिश में पीडब्ल्यू डी मंत्री ताम्रध्वज साहू के सरकारी बंगले की दीवार ढह गई; जीई रोड पर नदी जैसा नजारा देखने को मिला

राजधानी रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब एक घंटे की बारिश में पीडब्ल्यू डी मंत्री ताम्रध्वज साहू के सरकारी बंगले की दीवार ढह गई और जीई रोड पर नदी जैसा नजारा देखने को मिला। इससे शहर का ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। नालों में कचरा जमा होने के चलते बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। रायपुर नगर निगम साफ-सफाई के लिए लोगों से सालाना यूजर चार्ज भी ले रही है। यूजर चार्ज मकानों की साइज के आधार पर तय होता है, वहीं दुकानों और अन्य संस्थानों से अलग-अलग दर से यूजर चार्ज लिया जाता है। यूजर चार्ज को लेकर सरकार और भाजपा में विवाद की स्थिति भी है।

रायपुर में गृहमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के सिविल लाइन स्थित बंगले की दीवार भरभराकर एक बार फिर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई आसपास नहीं था। बताया जा रहा है कि एक घंटे की बारिश का सामना भी मंत्री के बंगले की दीवार न कर सकी, जिसके बाद विभाग कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जाता है कि  पिछले साल भी यह दीवार गिरी थी, जिसके बाद गृहमंत्री के बंगले के दीवार का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग ने किया था। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं, जगह-जगह पानी भरने और बत्ती गुल की स्थिति बनी रही।

 

 

यह भी पढ़े :-नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों और 25 तहसीलों का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

2 Comments
scroll to top