Close

सहदेव ध्रुव ने कहा – देश की रक्षा के लिए हमेशा संकल्पित है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

महासमुंद, नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विजयादशमी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वयं सेवकों द्वारा नगर में पथसंचलन के साथ हुआ। भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों द्वारा नियुद्ध, भूमि वंदन, यष्टि प्रयोग और समता का प्रदर्शन किया गया। सुभाषित, अमृत वचन, एकल गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता राजिम विभाग के प्रचारक ठाकुर राम ने कहा ‘हमारी धर्म और संस्कृति कितना भी श्रेष्ठ क्यों ना हो जब तक हमारे पास शक्ति नहीं उसका कोई औचित्य नहीं है। निर्बल शक्ति को कोई नहीं मानता।

उन्होंने समाज को आह्वान करते हुए कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः एवं वसुधैव कुटुंबकम की भावना को लेकर हिन्दुत्व का भाव मन में पैदा करें और आने वाले संकटों का डटकर मुकाबला करें।‘ विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सहदेव धु्रव ने कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने गिरि वासियों, वनवासियों को संगठित कर अधर्म और अन्याय के प्रतीक रावण का संहार कर धर्म व सज्जन शक्ति को स्थापित किया। उसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू समाज के सज्जन शक्तियों को जागृत कर संगठित करने का कार्य करते हुए देश की रक्षा के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर जिला संघचालक महेश चन्द्राकर, नगर संघचालक भूपेन्द्र राठौड़, प्रांत व्यवस्था प्रमुख घनश्याम सोनी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चन्द्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, चन्द्रहास चन्द्राकर, संदीप दीवान, मोती साहू, प्रदीप चन्द्राकर, निरंजना शर्मा, संध्या शर्मा, राजश्री ठाकुर, येतराम साहू, संदीप घोष, प्रेम चंद्राकर, डॉ.संजीव, समवैचारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित नागरिक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग, जिला, नगर व खंड के पदाधिकारी और स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

 

यह भी पढ़े :-आदिवासी ब्यूटी क्वींस का रैंप वॉक : मंच पर दिखी जंगलों की खूबसूरती; झारखंड की पूजा ने मारी बाजी

One Comment
scroll to top