Close

जेल अधीक्षकों के साथ कल्याण अधिकारियों का हुआ तबादला

रायपुर। प्रदेश के पुलिस एवं जेल विभाग ने प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय जेल में तैनात अधीक्षकों के तबादले किये गए हैं। इनके अलावा अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं. एसएस तिग्गा को मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं से दुर्ग केंद्रीय जेल में सहायक जेल महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा अधीक्षक केंद्रीय जेल दुर्ग योगेश सिंह क्षत्री को अधीक्षक केंद्रीय जेल, रायपुर, अंबिकापुर केंद्रीय जेल में पदस्थ अधीक्षक खोमेश मंडावी को अधीक्षक, केंद्रीय जेल, बिलासपुर, केंद्रीय जेल बिलासपुर में पदस्थ वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी निलेश कुमार पाण्डे को कल्याण अधिकारी, केंद्रीय जेल, रायपुर और केंद्रीय जेल दुर्ग में पदस्थ कल्याण अधिकारी रामपाल सिंह कंवर को कल्याण अधिकारी, केंद्रीय जेल, बिलासपुर नियुक्त किया गया है.

 

 

 

 

 

 

scroll to top