Close

कोयला कोराबारी सूर्यकांत तिवारी ने किया सरेंडर, 12 दिन के लिए ईडी के रिमांड में

रायपुर। कोयला कोराबारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार शाम रायपुर जिला न्‍यायालय में सरेंडर कर दिया। तीन घंटे की बहस के बाद सूर्यकांत को 12 दिन की रिमांड पर ईडी के सुपुर्द कर दिया गया। अब ईडी आगे पूछताछ करेगा। ईडी को कई दिनों से सूर्यकांत तिवारी की तलाश थी। इसके खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोड़ीगुड़ी ग्रामीण थाना में आयकर विभाग ने केस दर्ज कराया है , जिसके बाद से सूर्यकांत तिवारी फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने रायपुर के जिला न्‍यायालय में शनिवार शाम साढ़े चार बजे सरेंडर कर दिया। सूर्यकांत तिवारी ने अपना चेहरा ढंक रखा था, इसलिए पहचानना मुश्किल था। बाद में जब उसने खुद को सरेंडर किया तो रायपुर न्यायालय में गहमागहमी मच गई।
बता दें कि ईडी को कई दिनों से सूर्यकांत तिवारी की तलाश थी। इसके खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद वह फरार चल रहा था। सूर्यकांत तिवारी का नाम प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन मामले में सामने आया और ईडी के छापों के बाद उसकी गिरफ्तारी होने की सूचना थी लेकिन वह हो ना सकी। हालांकि उसके एक रिश्तेदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सूर्यकांत तिवारी के सरेंडर करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं व सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। समझा जा रहा है कि उसके सीने में कई राज और नाम दफन हैं, यदि ईडी ने कड़ी पूछताछ की तो सूर्यकांत तिवारी कई नामों का खुलासा कर सकता है। उसके कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ रिश्ते हैं।
कोर्ट से निकलते ही सूर्यकांत तिवारी ने कहा उन्हें जान का खतरा है। सूर्यकांत ने कहा -मैं अब तक कहां था मुझे किससे जान का खतरा है वह आगे बताऊंगा। मैंने कोई अपराध नहीं किया है।। मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूँ। जल्द ही सब हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

इससे पहले 13 अक्तूबर को ईडी ने कार्रवाई के दौरान आईएएस आईएएस समीर विश्नोई सहित दो अन्य कोल व्यापारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। कोयला व्यापारियों में सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल शामिल थे। वहीं सूर्यकातं तिवारी फरार हो गया। इसके बाद से ईडी उसे तलाश कर रही थी। सूर्यकांत का नाम प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन मामले में सामने आया है।

scroll to top