Close

झारखंड ब्रेकिंग: रांची में दो कांग्रेसी विधायकों के घर ED ने दी दबिश

रांची । शुक्रवार को ईडी की टीम ने झारखंड में दो कांग्रेसी विधायकों के घर एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घर और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की गई। बता दें कि रांची, बोकारो गोड्‌डा में 9 जगहों पर छापे पड़े हैं। यह कार्रवाई कोयले से जुड़ा है।

प्रदीप यादव पौड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक हैं, वहीं कुमार जयमंगल सिंह बेरमो से विधायक हैं। कोयला व्यवसायी अजय कुमार सिंह के घर पर भी ED की टीम ने दबिश दी है। कांग्रेसी नेताओं के अलावा रांची स्थित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। रांची में टीमें 8 गाड़ियों से पहुंची हैं। टीम दोनों विधायकों के गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित नौ ठिकानों पर छापे मारे हैं।

बता दें कि झारखंड में ED और आयकर विभाग की यह बड़ी कार्रवाई है। ED के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजे जाने के बाद राज्य में राजनीति तेज है। आयकर की छापेमारी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि ये बीजेपी की साजिश है। लगातार गैर बीजेपी शासित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी के सारे नेता पाक साफ है। उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती है।

 

scroll to top