Close

कपिल शर्मा ने जाह्नवी कपूर को फिल्म मिली के रिलीज पर दी बधाई

द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा ने मिली फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को शानदार रिव्यु मिल रहे है। कपिल शर्मा ने एक फोटो भी शेयर की है। इसमें उन्हें जाह्नवी कपूर के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे है।

‘बधाई जाह्नवी कपूर’ ढेरों प्यार और शुभकामनाएं

कपिल शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘बधाई जाह्नवी कपूर, मिली को अच्छे रिव्यु मिल रहे है। ढेरों प्यार और शुभकामनाएं।’ कपिल शर्मा की फोटो पर जाह्नवी कपूर ने थैंक यू सर लिखा है। कपिल शर्मा को पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे 27 मिनट में 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं इस पर कई 490 कमेंट्स किए गए है। कई लोगों ने फोटो पर मजेदार कमेंट्स भी किए है।

इसमें रेखा, सारा अली खान और अनन्या पांडे जैसे नाम शामिल है

जाह्नवी कपूर की फिल्म की स्क्रीनिंग बीती रात मुंबई में रखी गई थी। इसमें कई कलाकार बहग लेने पहुंचे थे। इसमें रेखा, सारा अली खान और अनन्या पांडे जैसे नाम शामिल है। खास बात यह है कि अनन्या पांडे और सारा अली खान एक साथ पहुंची थी। दोनों इस अवसर पर काफी अच्छी लग रही थी। कपिल शर्मा कॉमेडियन है। वह इन दिनों द कपिल शर्मा शो होस्ट करते नजर आते है। इस शो में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है।

द कपिल शर्मा शो में जाह्नवी कपूर मिली का प्रमोशन करने पहुंची थी

द कपिल शर्मा शो में जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म मिली का प्रमोशन करने पहुंची थी। इस अवसर पर उनके साथ उनके पिता बोनी कपूर भी उपस्थित थे। दोनों ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। दोनों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर भी साथ नजर आई है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-CTET 2022 परीक्षा के लिए CBSE ने नोटिफिकेशन जारी, 120+ अंक दिलाएगा 45 दिन का ये कोर्स

2 Comments
scroll to top